छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड को दिया वादा तोड़ा, शिकायत पर गिरफ्तार हुआ बॉयफ्रेंड

Nilmani Pal
3 July 2022 8:49 AM GMT
गर्लफ्रेंड को दिया वादा तोड़ा, शिकायत पर गिरफ्तार हुआ बॉयफ्रेंड
x

जशपुर। जशपुर जिले में अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी लड़की से सगाई की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार हो गया है। उसने अपने प्रेमिका को वादा किया था कि वह किसी भी हाल में उससे ही शादी करेगा। यही कहकर उसने 3 साल लड़की से शारीरिक संबंध बनाया था। मगर अब उसने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद पूरा मामला थाने पहुंच गया और पुलिस ने आरोपी को रेप के केस में गिरफ्तार किया है। मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र का है। इस केस में 26 साल की युवती ने थाने में शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि 3 साल पहले उसकी मुलाकात घोघरा लकरामुड़ा का रहने वाले सुरेश पैंकरा(26) से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई। फिर उसने कहा था कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। बाद में शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध भी बनाया था। यही कहकर वह पिछले 3 साल से युवती से संबंध बना रहा था।

बताया गया है कि कुछ समय पहले लड़की ने सुरेश से कहा था कि चलो शादी कर लेते हैं। लेकिन उसने इनकार कर दिया। युवती को यह भी पता चला कि सुरेश किसी और से सगाई करने वाला है। इसके बाद युवती ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। तब आरोपी फरार हो गया था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक अपने घर आया है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story