छत्तीसगढ़
राज्यसभा स्थापना दिवस पर देशवासियों को बृजमोहन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
Shantanu Roy
3 April 2025 10:11 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। लोकतंत्र के स्तंभ और नीति-निर्माण के उच्च सदन राज्यसभा के स्थापना दिवस पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा विविध विचारों का संगम है, जो देश की प्रगति और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में अहम भूमिका निभाती है।
लोकतंत्र के स्तंभ, विचार-विमर्श और नीति-निर्माण के उच्च सदन राज्यसभा के स्थापना दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) April 3, 2025
यह सदन विविध विचारों का संगम है, जो देश की प्रगति और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में अहम भूमिका निभाता है।#RajyaSabha #Democracy #IndianParliament pic.twitter.com/GtQja4NbSS
सांसद अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि राज्यसभा देश की संवैधानिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है, जहां विभिन्न विचारों और मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाता है। यह सदन नीति निर्माण में योगदान देकर देश के विकास को गति देने का कार्य करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यसभा भविष्य में भी राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





