छत्तीसगढ़

दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर बृजमोहन अग्रवाल ने किया नमन

Shantanu Roy
14 Aug 2026 3:28 PM IST
दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर बृजमोहन अग्रवाल ने किया नमन
x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हिंदू हृदय सम्राट, जननायक और धर्म-संस्कृति के प्रखर प्रहरी श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जूदेव जी को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव का व्यक्तित्व और उनका ओजस्वी नेतृत्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव उन्हें एक अलग पहचान दिलाता था।


उन्होंने कहा कि जूदेव जी की सनातन संस्कृति के प्रति अटूट आस्था और समाज हित के लिए किए गए कार्य हमेशा स्मरणीय रहेंगे। धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनके प्रयासों को देश और समाज लंबे समय तक याद रखेगा। दिलीप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। जनजातीय क्षेत्रों में उनकी विशेष पहचान थी और वे लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के प्रयास करते रहे। उनके समर्थक उन्हें समाज और संस्कृति के लिए
समर्पित नेता
के रूप में याद करते हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जूदेव जी ने अपने जीवन में राष्ट्र और समाज के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार, संघर्ष और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित के लिए उनके संकल्पों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए सांसद ने उनके योगदान को नमन किया और कहा कि उनका जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक मूल्यों की मिसाल है।
Next Story