छत्तीसगढ़

नई दिल्ली में भाजपा सांसदों की कार्यशाला में बृजमोहन अग्रवाल ने लिया भाग

Shantanu Roy
7 Sept 2025 8:54 PM IST
नई दिल्ली में भाजपा सांसदों की कार्यशाला में बृजमोहन अग्रवाल ने लिया भाग
x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। भाजपा के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में आयोजित भाजपा सांसदों की कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के विस्तार, राष्ट्रहित, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने पर विशेष बल दिया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यशाला में भाग लेकर भाजपा के सेवा और समर्पण के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा परिवार है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की आत्मा है और उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण से ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।


कार्यशाला का सबसे भावुक क्षण तब आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों के बीच सबसे पीछे बैठकर उनका उत्साह बढ़ाया। बृजमोहन अग्रवाल ने इसे सच्चे नेतृत्व का प्रतीक बताया और कहा कि यह संदेश देता है कि महान नेतृत्व वही है, जो आगे चलकर दिशा दिखाने के साथ पीछे रहकर सभी का मनोबल बढ़ाए। कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। उन्होंने सांसदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं का बेहतर संचालन करें ताकि समाज के
अंतिम व्यक्ति
तक लाभ पहुँच सके। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक सांसद और कार्यकर्ता की भूमिका पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कार्यशाला केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं थी, बल्कि ‘सेवा, संगठन और समर्पण’ की जीवंत अनुभूति का अनुभव कराने वाली रही। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता और प्रतिबद्धता बढ़ाते हैं, जिससे संगठन और मजबूत होता है।

इस अवसर पर सांसदों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि संगठन की नीति और योजनाओं को अधिक पारदर्शिता और समर्पण के साथ जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। कार्यशाला में शामिल सांसदों ने इसे एक प्रेरणादायक मंच बताया जहाँ उन्हें न केवल दिशा मिली, बल्कि नेतृत्व और सेवा का महत्व भी समझने का अवसर प्राप्त हुआ। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन और उनकी विनम्रता सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है और उनके नेतृत्व में भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस कार्यशाला ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भाजपा अपने विचारों और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
Next Story