छत्तीसगढ़
बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा विजन, छत्तीसगढ़ बनेगा स्किल डेवलपमेंट का हब
Shantanu Roy
8 Feb 2026 7:27 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष और वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों और संकल्पशक्ति के परिणामस्वरूप प्रदेश में पहले राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान (NSTI) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। श्री अग्रवाल द्वारा लोकसभा में इस विषय को प्रखरता से उठाए जाने के बाद अब राज्य के तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर में जमीन की जानकारी मांगी है। जमीन का चिह्नांकन होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में एनएसटीआई की आवश्यकता को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में 2 फरवरी 2026 को प्रभावी ढंग से आवाज उठाई थी। उनके द्वारा पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि राज्य की ओर से 10 एकड़ जमीन उपलब्ध होते ही फंड जारी कर दिया जाएगा। सांसद के निरंतर फॉलो-अप और दबाव का ही परिणाम है कि अब जिला प्रशासन रायपुर (सड्डू या मोवा) में जमीन की तलाश कर रहा है।
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए 'गेम चेंजर' साबित होगा संस्थान
सांसद श्री अग्रवाल का मानना है कि केवल डिग्री से रोजगार नहीं मिलता, बल्कि कौशल (Skill) से भविष्य संवरता है। इस संस्थान के आने से छत्तीसगढ़ के युवाओं को भविष्य की तकनीक: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और डिजिटल सेवाएं।
* ग्रीन इकोनॉमी: इलेक्ट्रिक व्हीकल और ग्रीन एनर्जी का आधुनिक प्रशिक्षण।
* स्थानीय विकास: खनिज, बिजली, और कृषि प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में रोजगारोन्मुखी कोर्स के माध्यम से विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि "हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। NSTI के माध्यम से हम ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेंगे, जिससे पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर समृद्धि आएगी।"
पलायन पर लगेगी रोक, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
छत्तीसगढ़ जैसे संसाधन संपन्न राज्य के लिए यह पहल एक मील का पत्थर है। श्री अग्रवाल के विजन के अनुरूप, यह संस्थान उद्योगों के साथ सीधा तालमेल बिठाकर युवाओं को सीधे प्लेसमेंट दिलाने में मदद करेगा। इससे प्रदेश की बेरोजगारी दर में भारी कमी आएगी और छत्तीसगढ़ कौशल विकास के मानचित्र पर अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।
TagsNSTIबृजमोहन अग्रवालरायपुरछत्तीसगढ़राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थानस्किल इंडियायुवा रोजगारबेरोजगारीAI ट्रेनिंगइलेक्ट्रिक व्हीकलवर्ल्ड क्लास प्रशिक्षणसंसद पहलजमीन आवंटनतकनीकी शिक्षाऔद्योगिक प्रशिक्षणआत्मनिर्भर भारतपलायन रोकथामस्थानीय रोजगारकौशल विकासडिजिटल स्किल्समेक इन इंडियाभविष्य की तकनीकरोजगार अवसरइंडस्ट्री रेडी यूथस्टार्टअप सपोर्टआधुनिक शिक्षाविकास पुरुषBrijmohan AgrawalRaipurChhattisgarhNational Skill Development InstituteSkill IndiaYouth EmploymentUnemploymentAI TrainingElectric VehicleWorld Class TrainingParliament InitiativeLand AllotmentTechnical EducationIndustrial TrainingSelf-reliant IndiaMigration PreventionLocal EmploymentSkill DevelopmentDigital SkillsMake in IndiaFuture TechnologyEmployment OpportunitiesIndustry Ready YouthStartup SupportModern EducationVikas Purushछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





