
x
छग
रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरपीएफ के सभी अधिकारियों और जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल निगरानी की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बदलते भारत के साथ देश की रेल सुरक्षा व्यवस्था भी स्मार्ट और हाईटेक हो चुकी है। आधुनिक तकनीक, एआई आधारित निगरानी, डिजिटल सर्विलांस और सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का उपयोग यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों के साहस, अनुशासन और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि आरपीएफ के जवान दिन-रात यात्रियों की सुरक्षा और राष्ट्र सेवा में समर्पित रहते हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, "साहस, अनुशासन और अत्याधुनिक तकनीक के बल पर दिन-रात राष्ट्र सेवा में समर्पित RPF परिवार के सभी जवानों व अधिकारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! बृजमोहन अग्रवाल ने रेल सुरक्षा में तकनीकी विकास और सुरक्षाकर्मियों की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आरपीएफ परिवार के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए सभी जवानों एवं अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
Next Story





