छत्तीसगढ़
शिवराज चौहान की पूज्य माताजी, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक
Shantanu Roy
30 Oct 2026 8:31 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी काशी बाई जी तथा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि "केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी काशी बाई जी का निधन अत्यंत हृदयविदारक है। मां का जाना जीवन की सबसे अपूरणीय क्षति होती है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शिवराज जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
साथ ही, अहिवारा के समर्पित जनप्रतिनिधि एवं हमारे वरिष्ठ साथी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी का असामयिक निधन संगठन और क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी क्षति है। जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।" श्री अग्रवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दोनों शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Next Story





