छत्तीसगढ़

कुम्हारी बस हादसे में बृजमोहन अग्रवाल ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
9 April 2024 5:56 PM GMT
कुम्हारी बस हादसे में बृजमोहन अग्रवाल ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
x
छग
रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कुम्हारी में हुए भीषण हादसे में शोक जताया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।


छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट से रेस्क्यू का काम चल रहा है। कुम्हारी, छावनी, भिलाई 3 और CSP सहित रायपुर से भी पुलिस फोर्स पहुंच रही है।
रायपुर से सटे कुम्हारी में बड़ा हादसा हो गया है। कर्मचारियों की भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में 6 लोगों की मौत की खबर है। घटना कुम्हारी की बतायी जा रही है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर बस वापस लौट रही थी, बस सड़क से पलटकर करीब 50 फीट नीचे गिरी। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। कुम्हारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को निकाला जा रहा है और कई लोगों के मरने की भी आशंका जताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है।
Next Story