छत्तीसगढ़

रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा

jantaserishta.com
15 April 2024 12:16 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी सोमवार यानी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ने पर्चा भर दिया है, दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू और सरगुजा लोकसभा सीट से शशि सिंह पर्चा भरेंगी।

भाजपा ने दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी भाजपा विधायकों को 4-4 हजार लोगों की भीड़ लाने का टारगेट दिया है। कुछ ऐसा ही टारगेट कांग्रेस को भी दिया गया है।

रायुपर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल ने भरा पर्चा
बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सुनील सोनी और विधायक मोती लाल साहू भी मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story