छत्तीसगढ़

युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल, नम आँखों से दी विनम्र श्रंद्धाजलि

Shantanu Roy
23 Sep 2021 2:03 PM GMT
युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल, नम आँखों से दी विनम्र श्रंद्धाजलि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। भाजपा के कद्दावर नेता व चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री रायपुर उत्तर विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज मन बहुत दु:खी एवं विचलित है।

सोचा नहीं था कि वह इतनी अल्पायु में ही हमें छोड़कर असमय चले जाएंगे। उनका यूं अनायास चले जाना जूदेव परिवार सहित जशपुर जिला के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जो शायद ही पूर्ण हो सके।


पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता व चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव साथी युद्धवीर सिंह जूदेव के अंतिम यात्रा में शामिल होने पर आज मन बहुत दु:खी एवं विचलित है।


सोचा नहीं था कि वह इतनी अल्पायु में ही हमें छोड़कर असमय चले जाएंगे। उनका यूं अनायास चले जाना जूदेव परिवार सहित जशपुर जिला के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जो शायद ही पूर्ण हो सके। स्व. जूदेव जी की सनातन धर्म के प्रति निष्ठा एवं ऑपरेशन घर वापसी को भी बड़ा आघात पहुंचा है। वह अपने पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की वैचारिक विरासत को आगे बढ़ा रहे थे।


इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, सांसद अरुण साव, सांसद गोमती साय, बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े, विधायक सौरभ सिंह, अनुराग सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, गुरूपाल भल्ला, रोहित साय,नरेश नंदे,ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील गुप्ता,रजनीश सिंह सहित भाजपा बड़े नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्व. युद्धवीर सिंह जुदेव के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

स्व. जूदेव जी की सनातन धर्म के प्रति निष्ठा एवं ऑपरेशन घर वापसी को भी बड़ा आघात पहुंचा है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Next Story