सस्ती लोकप्रियता के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने पंजीकृत संस्था को भूमि आवंटन की तैयारी का लगाया आरोप- मोहम्मद असलम

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद असलम ने कहा है कि दावते इस्लामी छत्तीसगढ़ नामक पंजीकृत संस्था द्वारा भूमि आवंटन की मांग कलेक्टर रायपुर के माध्यम से की गई थी। किंतु लिपिकीय त्रुटि के कारण एवं आवेदन पत्र की प्रक्रिया में ख़ामियों की वजह से उक्त आवेदन पत्र को निरस्त किया गया है। संस्था द्वारा दिए गए आवेदन पत्र एवं आम सूचना जैसी प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान ही गलतियां प्रशासन/विभाग के समक्ष आ गई और उसे पूर्व ही निरस्त कर दिया गया था। किंतु स्थानीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा इसे राजनीतिक स्वरूप देते हुए छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार पर आरोप लगाया जाना एक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। यदि कोई पंजीकृत संस्था जमीन की मांग करती है तो उस पर विचार करना और प्रारंभिक कार्रवाई विभाग द्वारा प्रारंभ करना आवश्यक होता है उसे पाकिस्तान, चीन, जापान से जोड़कर एवं पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर वक्तव्य देना जनता को केवल गुमराह करना और दुष्प्रचार ही लक्ष्य हो सकता है?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





