छत्तीसगढ़

Counting continues: Brijmohan Agarwal की लीड 3 लाख के पार, देखें आंकड़े

Nilmani Pal
4 Jun 2024 9:26 AM GMT
Counting continues: Brijmohan Agarwal की लीड 3 लाख के पार, देखें आंकड़े
x

रायपुर Raipur । रायपुर में मुकाबला एकतरफा होता जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल Brijmohan Agarwal की बढ़त अब करीब 3 लाख पहुंच गई है। वहीं विकास उपाध्याय Vikas Upadhyay के फिलहाल कुल वोट ही 2 लाख के पास है। 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

chhattisgarh news जबकि एक सीट कोरबा पर कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पांडेय पर लगातार बढ़त बनाए हुए है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह से कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा और डा. शिवकुमार डहरिया भाजपा प्रत्याशियों से लगातार पीछे चल रहे हैं।

वही दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ढाई लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही भिलाई में उनके घर पर जश्न का माहौल है। रजनी बघेल को बधाई देने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुमत मिला है।

Next Story