छत्तीसगढ़

पंडित विजय शंकर मेहता से सांसद बृजमोहन अग्रवाल मिले

Nilmani Pal
28 March 2026 8:46 AM IST
पंडित विजय शंकर मेहता से सांसद बृजमोहन अग्रवाल मिले
x

रायपुर। पंडित विजय शंकर मेहता से सांसद बृजमोहन अग्रवाल मिले। एमपी अग्रवाल ने X में जानकारी साझा करते हुए लिखा, राजधानी प्रवास पर पधारे प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता, जीवन प्रबंधन गुरु एवं हनुमान जी के अनन्य भक्त पूज्य पंडित विजय शंकर मेहता जी ने निवास पहुंचकर आत्मीय भेंट की एवं परिवार से स्नेहिल संवाद किया।

उनका सान्निध्य एवं मार्गदर्शन सदैव जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला होता है। उनकी वाणी में अध्यात्म, जीवन मूल्यों और संस्कारों की अद्भुत शक्ति है, जो प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करती है।प्रभु श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी से प्रार्थना है कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन हम सभी पर यूं ही बना रहे।

जय श्री राम!

Next Story