छत्तीसगढ़

Brijmohan Agarwal को बनाया गया संसद की प्राक्कलन समिति का सदस्य

Shantanu Roy
18 Aug 2024 12:55 PM GMT
Brijmohan Agarwal को बनाया गया संसद की प्राक्कलन समिति का सदस्य
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा की प्राक्कलन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2024-25 के लिए प्राक्कलन समिति की घोषणा की है। जिसमे बृजमोहन अग्रवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्राक्कलन समिति संसद के चयनित सदस्यों की एक समिति है। जिसका गठन लोकसभा द्वारा किया जाता है, इसका उद्देश्य सरकारी मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की जाँच करना है, जो व्यय और धन के उपयोग के संदर्भ में हैं। यह प्रशासन में दक्षता और अर्थव्यवस्था के लिए वैकल्पिक नीतियों का सुझाव भी देता है।
Next Story