छत्तीसगढ़

UP में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, बोले- उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कमल फूल को वोट दें

jantaserishta.com
19 Feb 2022 10:33 AM IST
UP में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, बोले- उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कमल फूल को वोट दें
x
देखें वीडियो।

रायपुर: उत्तर प्रदेश चुनाव के ब्रज प्रांत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सघन चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद के लिए वोट मांगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानंद जी को विधायक और योगी जी को मुख्यमंत्री बनाना है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब चुनाव में मात्र 5 दिन शेष है आप मतदाताओं को उत्तर प्रदेश के विकास का फैसला करना है। इसके लिए आपको कमल फूल छाप वाली भाजपा को जिताना होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो लोगों का वास्तविक विकास करती है। आपको पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त गैस सिलेंडर और वृद्धा पेंशन देती है। बाकी पार्टियों की प्राथमिकता विकास न होकर भाई-भतीजावाद होता है।


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस वास्तविक विकास के लिए 23 तारीख को आपको सबसे पहले उठकर खुद वोट डालना है और अपने सगे संबंधियों को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करना है। जैसे हम लक्ष्मीजी को खुश करने के लिए कमल चढ़ाते हैं वैसे ही आपको भी उत्तर प्रदेश में विकास के लिए कमल फूल के निशान पर वोट करना है ताकि जब पेटी खुले तो झरझर कर कमल फूल ही निकले। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मोदी जी का हाथ मजबूत करिए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story