छत्तीसगढ़
FIDE महिला चेस विश्व कप जीतने पर दिव्या देशमुख को बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
Shantanu Roy
28 July 2025 8:41 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारत की शतरंज प्रतिभा दिव्या देशमुख ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और नया इतिहास रचते हुए FIDE महिला चेस विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि “भारत की बेटी और गर्व का प्रतीक दिव्या देशमुख ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के दम पर न केवल देश का मान बढ़ाया है, बल्कि उन्होंने आने वाली नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा का कार्य भी किया है। उनकी यह ऐतिहासिक जीत सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।”
भारत की बेटी और गर्व का प्रतीक दिव्या देशमुख को FIDE महिला चेस विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) July 28, 2025
अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से आपने न केवल देश का मान बढ़ाया है बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। आपकी यह सफलता भारत के लिए गौरव का क्षण है।
भविष्य के लिए… pic.twitter.com/sYoDpjIxQ7
उन्होंने आगे कहा कि दिव्या देशमुख की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। यह जीत विशेष रूप से उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है जो खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। FIDE महिला चेस विश्व कप जीतना एक अत्यंत कठिन उपलब्धि मानी जाती है, जिसमें दुनिया की शीर्ष महिला खिलाड़ी हिस्सा लेती हैं। ऐसे में दिव्या की यह जीत भारतीय शतरंज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है। बृजमोहन अग्रवाल ने दिव्या देशमुख के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वह आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार देश का नाम वैश्विक मंचों पर रोशन करती रहेंगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





