छत्तीसगढ़

BREAKING: रायपुर में लूट की वारदात का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 Dec 2025 6:40 PM IST
BREAKING: रायपुर में लूट की वारदात का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर की खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई चाकू की नोक पर लूट की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने की लूटी गई चैन, नगदी रकम, वारदात में उपयोग की गई बुलेट बाइक और एक चाकू जब्त किया है। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 3,53,000 रुपये बताई जा रही है।
ऐसे दिया गया था लूट की वारदात को अंजाम
प्रार्थी राजेश महिलांगे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30 नवंबर 2025 की रात वह अपने दोस्त ध्रुव जायसवाल के साथ अपनी कार से कचना की ओर जा रहा था। रात करीब 10 बजे जब वे कचना फाटक के पास आयुषी मेडिकल के सामने पहुंचे, तभी फाटक बंद होने के कारण वे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे। उसी दौरान बुलेट वाहन में सवार दो युवकों ने यू-टर्न लेकर उनकी कार को जबरन रोक दिया। प्रार्थी के पूछने पर कि क्या हुआ, दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे और कार को साइड में लगाने को कहा। जैसे ही प्रार्थी रुका, दोनों युवक कार में घुस गए और उसके दोस्त ध्रुव से विवाद करने लगे। इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां पहुंचे। इनमें से एक ने चाकू निकालकर उसे प्रार्थी के गले पर टिकाया और सोने की चैन तथा जेब में रखी नकदी लूट ली। इसके अलावा आरोपियों ने उसके दोस्त ध्रुव का गला दबाकर उसकी जेब से भी नकदी रकम छीन ली और चारों मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 361/25 के तहत धारा 309(6), 126(2), 112(2), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
एसएसपी ने दी कड़ी कार्रवाई की निर्देश
लूट की यह घटना गंभीर होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, सीएसपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी और खम्हारडीह थाना प्रभारी को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पीड़ितों के बयान लिए, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। साथ ही आरोपियों द्वारा उपयोग की गई बुलेट बाइक की जानकारी भी जुटाई गई।
महत्वपूर्ण सुराग मिला और चारों आरोपी पकड़े गए
जांच के दौरान टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसके बाद आरोपियों कामरान अली, गजेंद्र चौहान, रवि साहू और अंकित विभार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
सोने की लूटी गई चैन
नगदी ₹3,000
वारदात में प्रयुक्त बुलेट बाइक (CG 25 D 2511)
एक चाकू
जप्त किया है।
जप्त सामान की कुल कीमत 3,53,000 रुपये आंकी गई है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
कामरान अली पहले भी अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा जा चुका है और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।
रवि साहू और अंकित विभार दोनों पूर्व में मारपीट के मामलों में खम्हारडीह थाना से जेल निरुद्ध रहे हैं।
चारों आरोपियों के खिलाफ अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
कामरान अली, 28 वर्ष, निवासी चंडी नगर, खम्हारडीह
गजेंद्र चौहान, 37 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, देवेंद्र नगर
रवि साहू, 25 वर्ष, निवासी पार्वती नगर, खम्हारडीह
अंकित विभार, 21 वर्ष, निवासी पार्वती नगर, कचना फाटक के पास
कार्रवाई में शामिल टीम
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट— प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, प्र.आर. रविकांत पांडेय, विक्रम वर्मा, आर. संतोष सिन्हा, अनुरंजन तिर्की।
थाना खम्हारडीह— उपनिरीक्षक डी.डी. मानिकपुरी, प्र.आर. देवेन्द्र ध्रुव, म.प्र.आर. खेमिन साहू, आर. संतोष नागरची, मोती साहू।
Tagsरायपुर पुलिसखम्हारडीह थानालूटकांडसोने की चैन लूटबुलेट वाहन जब्तकामरान अली गैंगएंटी क्राइम एंड साइबर यूनिटरायपुर क्राइम न्यूज़चाकू की नोक पर लूटलूट का खुलासाRaipur PoliceKhamhardih Police Stationrobbery casegold chain lootedbullet vehicle seizedKamran Ali GangAnti Crime and Cyber ​​UnitRaipur Crime Newsrobbery at knife pointrobbery revealedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story