BREAKING: EOW को मिला निलंबित IPS जीपी सिंह कि 2 दिन की रिमांड

रायपुर. निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को मजिस्ट्रेट लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश कर दिया गया है. आरोपी जीपी सिंह को आज ही ईओडब्ल्यू की टीम गुड़गांव से लेकर रायपुर पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक EOW की टीम जीपी सिंह को लेकर कोर्ट से रिमांड मांगी है. वहीं कोर्ट जाते वक्त जीपी सिंह ने कहा थी कि हमारी प्रोपर्टी नहीं है, न उससे हमारा कोई लेना देना है, मेरे खिलाफ आरोप फेब्रिकेटेड (बनावटी) है, आप FIR देखेंगे तो आपको समझ आ जाएगा, कि उसमें प्रॉपर्टी मेरे पिताजी की है, हमारी प्रोपर्टी नही है, न उससे हमारा लेना देना है.जानकारी के मुताबिक EOW ने 7 दिन की रिमांड का आवेदन किया था. लेकिन EOW के वकील मिथिलेश वर्मा और बचाव पक्ष के वकील कमलेश पांडे के बीच बहस के बाद कोर्ट ने जीपी सिंह के 2 दिनों की रिमांड मंजूर की है. बता दें कि 14 जनवरी की शाम 5 बजे तक जीपी सिंह को पुनः कोर्ट में पेश करना होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





