ब्रेकिंग! 3 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन शुरू; 16 नवंबर अंतिम तारीख

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के इच्छुक ग्राम पंचायतों, महिला स्व सहायता समूहों और सहकारी समितियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिले के रामगढ़, चलान और पालचुवा में तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन एवं स्वामित्व की व्यवस्था रिक्त होने के कारण पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित शर्तों के अनुसार 16 नवंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुंगेली द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन दुकानों के संचालन के लिए स्थानीय ग्राम पंचायतों, महिला स्व सहायता समूहों, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और अन्य सहकारी समितियों से आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य रिक्त उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं का चयन करना है, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण की व्यवस्था संचालित की जा सके।





