छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकू लहराकर फैला रहे थे डर, पुलिस ने दबोचा

jantaserishta.com
30 Aug 2026 5:08 PM IST
रायपुर में चाकू लहराकर फैला रहे थे डर, पुलिस ने दबोचा
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: राजधानी में असामाजिक तत्वों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना आजाद चौक पुलिस ने धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को थाना आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आमापारा करी तालाब के पास दो व्यक्ति अपने हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं और चाकू लहरा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
1. वैभव उर्फ बाबू माणिकपुरी (18 वर्ष 10 माह), पिता बाबला दास माणिकपुरी, निवासी न्यू शांति नगर, सिविल लाइन रायपुर
2. समीर खान (20 वर्ष), पिता शेख रज्जू, निवासी विवेकानंद आश्रम गली नंबर-13, थाना आजाद चौक रायपुर
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू जब्त किया है। चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी वैभव उर्फ बाबू माणिकपुरी के खिलाफ अपराध क्रमांक 199/2026 और समीर खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 200/2026 दर्ज कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आजाद चौक सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायपुर पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वाले और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story