छत्तीसगढ़
धान खरीदी पर लगाया ब्रेक, प्रदेश के कई जिलों में हो रही रूक-रूक कर बारिश
Deepa Sahu
11 Jan 2022 12:22 AM IST

x
बेमौसम बारिश की चलते एक बार फिर धमतरी जिले में धान खरीदी पर ब्रेक लग गया है।
धमतरी: बेमौसम बारिश की चलते एक बार फिर धमतरी जिले में धान खरीदी पर ब्रेक लग गया है। कल रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने धान खरीदी के लक्ष्य को प्रभावित किया है। आप को बता दें कि जिले में 96 धान खरीदी केंद्र में MSP पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है।
कबीरधाम जिले में भी अचानक हुई बारिश से धान खरीदी प्रभावित हुई है। कुई, कुकदूर, चिल्फी, सहित ग्रामीण क्षेत्र में बारिश जम कर हुई। वहीं एक बार फिर से खराब मौसम के कारण फसल नुकसान का डर किसानों को बना हुआ है। क्योंकि कुछ दिन पहले भी जिले में हुई बारिश से रबी की फसल से 25 प्रतिशत से अधिक के नुकसान होने की आशंका है।
Next Story





