छत्तीसगढ़

ब्राह्मण समाज लोक कल्याण का कार्य करता है - त्रिवेदी

Nilmani Pal
23 April 2023 8:03 AM GMT
ब्राह्मण समाज लोक कल्याण का कार्य करता है - त्रिवेदी
x

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अचानक बारिश के मौसम के कारण सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिये। बघेल ने टेलीफोर के द्वारा समस्त विप्रजनों को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

विशेष अतिथि पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष पं. शैलेष नितिन त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम जी ने लोक कल्याण और जनहित के कार्य किय। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। ब्राह्मण समाज सदैव ही चिंटी से लेकर मानव के मंगल की कामना करना वाला समाज है। सभी वर्गों के लिए सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की कामना करता है। आजादी के आंदोलन में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका रही है। वे सदैव देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रति समर्पित रहेें है।

रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने सभी 36 विप्र समाज संगठन के लोगों को बधाई देते हुए कहा आप सभी लोग एक मंच पर एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से संगठित होकर मना रहे हैं। सामूहिक रूप बड़ी संख्या में विप्र जनों ने भगवान की पूजा अर्चना और महाआरती कर परशुराम जी का जयकारा लगाया। इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ल, सचिव सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्र, निशा अवस्थी, सलाहकार ममता शुक्ला, सहसचिव रज्जन अग्निहोत्री, गौरव शुक्ल, शाशिकांत मिश्र, प्रसून दीक्षित ने अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष दुबे ने किया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ल, सचिव सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्र उपाध्यक्ष निशा अवस्थी, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, सलाहकार ममता शुक्ला, सहसचिव रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव गौरव शुक्ल सदस्यगण में प्रदीप शुक्ल ;बबलाद्धए अर्चना त्रिवेदीए सुनयना शुक्ला ;सुधाद्ध, हेमंत तिवारी, प्रशांत शुक्ल ;मानद्ध,अर्चना मिश्रा, मनोज शुक्ल राधा तिवारी, देवेन्द्र पाठक , नीता अवस्थी, रितेश अवस्थी, निशा प्रदीप पाण्डेय, संध्या मिश्रा,सतीश चन्द्र मिश्र,विपिनद्ध, अभिषेक मिश्र अर्पित बाजपेयी, चन्द्रिका शंकर बाजपेयी, शशिकांत मिश्र, रामकिशोर दीक्षित,गिरजाशंकर दीक्षित, प्रकाशचंद्र अवस्थी, शारदा प्रसाद बाजपेयी, रीता पाण्डेय, डॉ. विद्याकांत त्रिवेदी, अजय अवस्थी, पवन मिश्र, प्रभात मिश्र, साजेंद्र पाण्डेय, प्रसून दीक्षित, प्रशांत तिवारी, सुशील तिवारी, प्रभात पाण्डेय, राजेश त्रिवेदी, इंद्र कुमार तिवारी, विनय तिवारी, मुक्तिनाथ पाण्डेय, सुरेश शुक्ल, आनंद पाण्डेय, अमृतलाल बिलथरे, आर. मुरली, लक्ष्मण सतपथी, निवेदिता मिश्रा, चन्द्रप्रकाश व्यास, योगेश तिवारी, आनंद मोहन ठाकुर, दिनेश मिश्र, प्रहलाद मिश्र, राजकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, राजू दीवान, दिनेश शुक्ल सहित व्रिप समाज के विभिन्न घटकों के लोग सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Next Story