छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ब्रम्हकुमारी बहनों ने दी भाईदूज की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
6 Nov 2021 8:23 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ब्रम्हकुमारी बहनों ने दी भाईदूज की शुभकामनाएं
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में ब्रम्हकुमारी बहनोँ ने सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हें भाईदूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कमला बहन ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर और मिष्ठान भेंट कर उनके स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ और सफल जीवन की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सविता और वनिता बहन व अन्य लोग उपस्थित थे।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story