कार में स्टंट करने वाले लड़के गिरफ्तार, पुलिस ने 37 हजार का जुर्माना लगाया

अंबिकापुर। चलती कार में स्टंट करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने 37 हजार रु के चालान से वाहन मालिक को दंडित किया है, नाबालिगों के द्वारा चलती कार में स्टंट किया गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने के बाद सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई की थी।
दरअसल पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहां कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में कार की बोनट पर बैठकर स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच की और तीन नाबालिकों को हिरासत में लिया। नाबालिगों द्वारा कार में स्टंट किया जा रहा था और एक नाबालिक कार चलने के दौरान बोनट पर लेटा हुआ था, स्टंट करने के दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था।
इसके बाद स्टंट करने का वीडियो सामने आया और सरगुजा पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। इधर तत्परता दिखाते हुए गांधीनगर पुलिस ने स्टंट करने वाले तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया और वाहन को जप्त कर लिया। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर के मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट पल्लव रघुवंशी ने फैसला सुनाते हुए 37 हजार का जुर्माना लगाया है। इधर सरगुजा पुलिस ने आम जनों से यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाने और स्टंट न करने की अपील की है।





