छत्तीसगढ़

लड़कों ने लड़कियों पर किया कमेंट, BAR के सामने कटा बवाल

Nil dhankar
12 Jun 2024 12:08 PM IST
लड़कों ने लड़कियों पर किया कमेंट, BAR के सामने कटा बवाल
x
छग

बिलासपुर bilaspur news । बिलासपुर में पेट्रेशियन होटल Petrasian Hotel के इल्यूम बार के सामने शराब के नशे में युवक-युवतियों के हाई वोल्टेज ड्रामेबाजी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, बार से निकलते समय लड़कियों पर कमेंटस करने को लेकर कुछ लड़कों से विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान युवक-युवतियां जमकर हंगामा करने लगे। इस बवाल का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें युवक के हाथ में बीयर की बोतल लेकर बवाल मचाते दिख रहे हैं। वहीं, युवतियां भी ड्रामेबाजी करती नजर आ रही हैं। पूरा मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

chhattisgarh news शराब के नशे में युवक-युवतियों का यह VIDEO अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पेट्रेशियन होटल भी दिख रहा है। इसी होटल में इल्यूम बार संचालित है। जहां देर रात तक शराब परोसी जाती है। पुलिस और आबकारी विभाग का अमला यहां कभी कोई कार्रवाई भी नहीं करते। जबकि, होटल के बाहर ही कुछ दूर में पाइंट लगाकर पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई जरूर करती है।

bilaspur बताया जा रहा है कि बार से शराब व बीयर पीकर निकले युवक के साथ ही युवतियां भी नशे में थी। बार से बाहर आते ही कुछ लड़कों ने युवतियों को देखकर कमेंट किया, जिसका युवकों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद युवक-युवतियां हंगामा करते हुए बवाल मचाने लगे। उनका किसी ने VIDEO भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिलने और जानकारी होने से इंकार किया है।

Next Story