छत्तीसगढ़

प्रेमिका को प्रेग्नेंट कर शादी से मुकरा प्रेमी, शिकायत पर गिरफ्तार

Nil dhankar
1 Jun 2022 4:57 PM IST
प्रेमिका को प्रेग्नेंट कर शादी से मुकरा प्रेमी, शिकायत पर गिरफ्तार
x
छग

बलरामपुर। प्रेमी ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. हालांकि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को धर दबोचा है. मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, थाना बसंतपुर के चौकी वाड्रफनगर में भी एक युवती द्वारा शिकातय दर्ज कराई गई थी. जहां गांव के ही युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा. जिससे युवती 8 माह के गर्भ से है. पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अनिल मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में मलेरिया रोधी माह आज से शुरू: घर-घर किया जा रहा जांच एवं उपचार

जिले में मलेरिया रोधी माह ( जून 2022) के तहत घर-घर भ्रमण करते हुए सघन जांच एवं उपचार किया जा रहा है। मलेरिया रोधी माह के तहत मच्छर रोधी छिड़काव ( सिथेटिक पाईरेथाँड अल्फा साईफरमेन्थ्नि, एएसपीएम ) का शुभारंभ आज से तीनों विकासखंड में किया गया। विकासखंड गौरेला अंतर्गत पीपरखूंटी में ग्राम के सरपंच द्वारा, विकासखंड पेंड्रा अंतर्गत आमाडांड में ग्राम के सरपंच द्वारा और विकासखंड मरवाही में जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। मच्छर रोधी छिड़काव कार्य के व्यवस्थित संचालन के लिए डॉ अभिमन्यू सिंह, डॉ एम पी रौतेल तथा डॉ अखिलेश शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

Next Story