छत्तीसगढ़

रायपुर में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
5 Aug 2026 11:00 PM IST
रायपुर में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने युवती के चरित्र पर संदेह के चलते पहले उसके मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया, फिर उसी दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मौत सुनिश्चित करने के लिए उसने युवती का सिर पानी से भरे खेत में भी डुबो दिया। मामले का खुलासा थाना खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की
संयुक्त कार्रवाई
से हुआ। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को डब्ल्यूआरएस स्थित सोलापुरी माता मंदिर के पीछे पानी से भरे खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवती के गले पर दबाव और चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतका की पहचान नंदिनी जाल उर्फ नंदिनी जैन (19 वर्ष), निवासी सिया रेसिडेंसी, एमएमआई अस्पताल के पीछे, रायपुर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों, दोस्तों और परिचितों से विस्तृत पूछताछ की। इसी दौरान परिजनों ने मृतका के प्रेमी करण तांडी (23 वर्ष), निवासी त्रिमूर्ति नगर, देवेंद्र नगर, रायपुर पर संदेह जताया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में आरोपी लगातार गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग चार वर्ष पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से नंदिनी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए और कुछ समय तक दोनों साथ भी रहे। बाद में युवती अलग रहने लगी, जिससे आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त की शाम नंदिनी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सोलापुरी माता मंदिर क्षेत्र में आरोपी से मिलने पहुंची थी। आरोपी भी वहां पहुंचा।

उसे सुनसान स्थान पर ले गया। बातचीत के दौरान उसने युवती से अन्य युवकों से संबंध होने का आरोप लगाया। युवती द्वारा आरोपों से इनकार करने पर आरोपी गुस्से में आ गया। उसने पहले युवती के मुंह में उसका दुपट्टा ठूंस दिया और फिर उसी दुपट्टे से गला कस दिया। इसके बाद उसने युवती का सिर पानी से भरे खेत में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी करण तांडी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों
ने बताया कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और सभी साक्ष्यों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद या व्यक्तिगत मतभेद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। साथ ही युवाओं से सोशल मीडिया पर बने संबंधों में भी सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानूनी सहायता लेने की सलाह दी गई है।
Tagsरायपुर हत्याखमतराई थानाप्रेमी गिरफ्तारनंदिनी जालकरण तांडीरायपुर पुलिसएंटी क्राइम एंड साइबर यूनिटहत्या का खुलासाबीएनएसछत्तीसगढ़ क्राइमRaipur murderKhamtarai police stationlover arrestedNandini JaalKaran TandiRaipur PoliceAnti-Crime and Cyber ​​Unitmurder case solvedBNSChhattisgarh crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story