छत्तीसगढ़

प्रेमिका के पास पैसे नहीं होने पर प्रेमी ने छोड़ा, स्टेशन में ही इंतजार करती रही नाबालिग

Nil dhankar
3 March 2022 10:31 AM IST
प्रेमिका के पास पैसे नहीं होने पर प्रेमी ने छोड़ा, स्टेशन में ही इंतजार करती रही नाबालिग
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) की रहने वाली एक नाबालिग युवती (minor girl) राजस्थान (rajasthan) के एक युवक के प्यार में पागल होकर घर छोड़कर धौलपुर (dholpur) पहुंची लेकिन यहां पहुंचने पर उसे ठगे जाने का मामला सामने आया है. युवती के धौलपुर पहुंचने के बाद युवती के कथित प्रेमी ने फोन ऑफ कर लिया और युवती को लेने नहीं पहुंचा. मामले के मुताबिक धौलपुर रेलवे स्टेशन (dholpur railway station) पर उतरी नाबालिग लड़की जिस प्रेमी के भरोसे अपना घर छोड़कर भाग निकली थी उस प्रेमी ने पैसे और जेवर साथ में नहीं लाने के चलते प्रेमिका का फोन नहीं उठाया और उसे रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ दिया. नाबालिग युवती ग्यारहवीं क्लास में पढ़ती है और वह धौलपुर को आगरा समझ कर उतर गई और रेलवे स्टेशन पर अपने प्रेमी का इंतजार करने लगी लेकिन प्रेमी ने फोन बंद कर लिया.

वहीं काफी देर इंतजार करने के बाद युवती स्टेशन पर ही रोने लगी जिसे देखकर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उसे समझाया औऱ नाबालिग युवती के परिजनों से संपर्क किया. बाल कल्याण समिति ने लड़की की काउंसलिंग कर उससे प्रेमी और परिजनों के बारे में जानकारी ली. समिति के लोगों ने नाबालिग के परिजनों से फोन पर संपर्क किया. वहीं समिति के सदस्य गिरीश गुर्जर ने बालिका को सखी वन स्टाप सेंटर पहुंचाया जहां छत्तीसगढ़ से उसके परिजनों को भी बुलाया गया.

वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए धौलपुर सीडब्ल्यूसी को नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में संबंधित पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला पहले से ही दर्ज करवा रखा है. परिजनों ने जानकारी दी कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी.

इस घटना पर सीडब्ल्यूसी सदस्य गिरीश गुर्जर ने नाबालिग की काउसिलिंग की जिस दौरान लड़की ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पर उसके प्रेमी ने उसे फोन किया और पूछा कि क्या तुम घर से किराए के अलावा कुछ दिन रहने और खाने के पैसे लेकर आई हो. इसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी को कहा कि वह जल्दबाजी में घर से निकली जिसके कारण उसके पास पैसे नहीं हैं. बस इतना सुनने के बाद उसके प्रेमी ने फोन काट दिया और फोन बंद कर लिया. बाल कल्याण समिति को यह भी पता चला है कि नाबालिग युवती और उसके प्रेमी ने आगरा में एक किराए के मकान में रहने की योजना भी बनाई थी.


Next Story