छत्तीसगढ़

प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले को दी थी धमकी

Nil dhankar
3 July 2022 7:04 AM IST
प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले को दी थी धमकी
x

अमिषेक पल्लव, SP दुर्ग

भिलाई। नुपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर कुम्हारी के युवक को धमकाने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित प्रेमी-प्रेमिका हैं और दोनों ने सगाई भी कर ली है। दोनों का इस्लाम के प्रति का झुकाव है। वे इस्लामिक रीति से ही विवाह भी करने वाले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अस्पताल वार्ड शारदा मंदिर के पास थाना गोलबाजार रायपुर निवासी कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे (22) और उसकी मंगेतर राजीव गांधी आवास योजना जे ब्लाक रूम नंबर-12 गोलबाजार रायपुर निवासी रितिका भारती (20) शामिल हैं। आरोपितों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने शिकायतकर्ता राजा जगत को इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी। इन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि उनका इस्लाम के प्रति उनकी आस्था है। वे दोनों उसी धर्म को मानने लगे हैं। समुदाय विशेष के लोगों से उनका बहुत ज्यादा संपर्क था।

जब शिकायतकर्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया तो उन्होंने पहले खुद शिकायतकर्ता को धमकाया। इसके बाद उन्होंने अपने संपर्क के लोगों को इसके बारे में बताया था। जिसके बाद उनके संपर्क के लोगों ने भी दोनों आरोपितों के फोन से ही शिकायतकर्ता को धमकाया था। लेकिन, गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने अपने फोन से मैसेज करने वालों के नाम नहीं बताए। आरोपितों ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वे लोग शिकायतकर्ता को मारने की योजना बना चुके थे। लेकिन, शिकायतकर्ता ने रायपुर आना छोड़ दिया था।। इसलिए वे उसे नहीं मार सके। आरोपित कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे सब्जी बेचता था। वहीं, रितिका भारती घर पर ही रहती थी। दोनों आरोपितों के खिलाफ फोन पर धमकी देने की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।


Next Story