छत्तीसगढ़

बॉयफ्रेंड मरा गर्लफ्रेंड बची, लिव-इन रिलेशनशिप में रक्षाबंधन को लेकर लफड़ा

jantaserishta.com
26 Aug 2026 12:53 PM IST
बॉयफ्रेंड मरा गर्लफ्रेंड बची, लिव-इन रिलेशनशिप में रक्षाबंधन को लेकर लफड़ा
x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: शहर के सुभाष नगर इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की घर पर खून से लथपथ लाश मिली. घटना के बाद युवक की प्रेमिका ने भी गला काटकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. मृतक की पहचान मोहन पैकरा के रूप में हुई है. पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले करीब 10 साल से अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था. घटना के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वहीं, उसके साथ रह रही प्रेमिका ने भी अपना गला काट लिया. गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रेमिका का कहना है कि उसके प्रेमी ने खुद अपना गला काटा था. इसके बाद उसे खून से लथपथ देखकर उसने भी अपना गला काट लिया. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है. सूत्रों के मुताबिक रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर हुआ था विवाद.
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घर के दरवाजे पर युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. दीवार पर भी खून के निशान मिले. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए. युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में की जांच में जुटी हुई है. घटना के कारणों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story