छत्तीसगढ़

भारती साहू पर बॉयफ्रेंड ने किया पेचकस से वार, केस दर्ज

Shantanu Roy
7 March 2024 3:20 PM GMT
भारती साहू पर बॉयफ्रेंड ने किया पेचकस से वार, केस दर्ज
x
छग
रायपुर। राजधानी में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड पर पेंचकस से हमला कर दिया। हमलें से पहले बॉयफ्रेंड ने युवती को धमकाते हुए कहा कि वो दूसरे लड़कों से बातचीत कर उसे धोखा दे रही है। फिर उसने गुस्से में आकर युवती के पेट और गले पर वार कर दिया। ये पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। भारती साहू ने गुरुवार रात उरला थाने में FIR दर्ज करवाई कि वह एक राधा कृष्ण एग्रोटेक कंपनी सरोरा में काम करती है। उसके साथ रिंकू रावत भी काम करता है। दोनों बीते 8-9 महीने से रिलेशनशिप में है। भारती जब कंपनी में दूसरे युवकों से बात करती थी तो रिंकू को यह बात पसंद नहीं आई।
उसने ऐसा करने से मना किया। भारती ड्यूटी से शाम 5 बजे वापस लौट आई और घर पर सिलाई का काम कर रही थी। इस दौरान उसने रिंकू रावत से फोन पर बातचीत करते हुए कहा की हम दोनों बाल बच्चे वाले है। तुम मेरी जिंदगी बर्बाद मत करो। इस बात से रिंकू नाराज हो गया और घर पहुंच गया। फिर वो जमकर गाली-गलौज करने लगा। उसने अपने पास से पेंचकस नुमा हथियार निकाल कर युवती के गले और पेट पर वार कर दिया। जिससे युवती बुरी तरह लहूलुहान हो गयी। आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मुझे लोगों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामलें में पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Next Story