छत्तीसगढ़

प्रेमिका को प्रेग्नेंट कर फरार हुआ प्रेमी, गिरफ्तार

Admin2
27 Jun 2021 4:22 PM GMT
प्रेमिका को प्रेग्नेंट कर फरार हुआ प्रेमी, गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने खैरागढ़ के गांव पिपरिया निवासी जयराम पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्राम मुसरा में नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। लड़की का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन भिलाई के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे थे। वहां पता चला कि लड़की 4 माह की गर्भवती है। परिजनों ने भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई,जो कि थाना डोंगरगढ़ को ट्रांसफर कर दी गई। यहां विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी जयराम पटेल को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

Next Story