छत्तीसगढ़

इनामी माओवादी ढेर, मौके पर मिला हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक

Nilmani Pal
1 July 2022 8:51 AM GMT
इनामी माओवादी ढेर, मौके पर मिला हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक
x

सांकेतिक तस्वीर 

सुकमा। सुकमा जिले में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। DRG जवानों ने एक पुरुष माओवादी को ढेर किया है। जिसकी शिनाख्त एरिया कमेटी मेंबर (ACM) कमलेश के रूप में की गई है। मारे गए माओवादी पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हुए हैं। जवानों ने हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन मानसून के तहत DRG के जवानों को सर्चिंग पर निकाला गया था। जवान जब मनकापाल के जंगल में पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली बैकफुट हो गए और जंगल का सहारा लेकर भागने लगे। बताया जा रहा है कि, पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे से ज्यादा मुठभेड़ चली।


Next Story