छत्तीसगढ़
सीमाएं सील, अब कवर्धा कलेक्टर ने कर्फ्यू में ढील देने करने के लिए निर्देश
Nil dhankar
19 Oct 2021 9:29 PM IST

x
कवर्धा। कवर्धा जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अब शहर में दुकानें सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। हालांकि शहर की सीमाएं अभी भी सील रहेंगी। वहीं, प्रशासन ने 5 किमी के दायरे में किसी भी प्रकार के आयोजन की अनुमति नहीं दी है। इस संबंध में जिला कलेक्टर रमेश शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर कवर्धा में दो पक्षों में विवाद मामले में आरोपी दुर्गेश देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दुर्गेश को पुलिस ने रायपुर के माना इलाके से गिरफ्तार किया है। दुर्गेश को रायपुर पुलिस ने कवर्धा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है।
Next Story





