छत्तीसगढ़

बाउंसरों ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ की जमकर मारपीट, ऐसे हुआ ये सब

jantaserishta.com
11 July 2024 8:02 PM IST
बाउंसरों ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ की जमकर मारपीट, ऐसे हुआ ये सब
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: शहर के एक बार में टेबल हटाने पर विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। बाउंसरों ने प्रॉपर्टी डीलर की जमकर पिटाई कर दी, पिटाई से घायल युवक ने थाने में एफआईआर कराई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
दरअसल सिविल लाइन थाना के तंत्रा बार में बीती देर रात बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। देर रात लगभग 1 बजे टेबल हटाने के विवाद में बार के बाउंसर और सरकंडा के प्रॉपर्टी डीलर आदित्य तिवारी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बार के बाउंसर ने मिलकर आदित्य तिवारी की पिटाई कर दी।
पार्टी में शामिल लड़के-लड़कियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनसे भी हुज्जत की गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। बता दें कि शहर में देर रात तक बार चलाए जा रहे हैं। इससे पहले भी तंत्रा बार में दो बार मारपीट की घटना सामने आ चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story