छत्तीसगढ़

गौठान में 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर खरीदी, कलेक्टर ने अधिकारियों की थपथपाई पीठ

Shantanu Roy
1 Feb 2023 7:05 PM GMT
गौठान में 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर खरीदी, कलेक्टर ने अधिकारियों की थपथपाई पीठ
x
छग
जशपुर। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश में जिले में गोधन न्याय योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले के सभी 8 विकास खंड के 432 गोठान में गोबर खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। जिले के 98 प्रतिशत गौठान में 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर खरीदी की गई है।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा प्रत्येक सप्ताह गोबर खरीदी और खाद बनाने की प्रगति की समीक्षा की जाती है। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद सीईओ और कृषि विभाग के अधिकारियों को बेहतर गोबर खरीदी करने के लिए शाबासी दी है। उल्लेखनीय है कि जिले के 410 गौठान में लक्ष्य से ज्यादा गोबर खरीदी की गई हैं। साथ ही गौठान में आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को गौठान रोजगार मिला है और महिलाएं स्वावलंबन की ओर निरंतर अग्रसर हो रही हैं।
Next Story