छत्तीसगढ़

जिले में 5 लाख 84 हजार 903 क्विंटल धान खरीदी

Shantanu Roy
2 Feb 2023 3:24 PM GMT
जिले में 5 लाख 84 हजार 903 क्विंटल धान खरीदी
x
छग
सुकमा। राज्य शासन की ओर से धान खरीदी का महापर्व एक नवम्बर से प्रारंभ किया गया। इसके तहत सुकमा जिले में इस वर्ष 17 समिति के 22 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई है। जिले में 5 लाख 84 हजार 903 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसमें से 2 लाख 94 हजार 982 क्विंटल धान का उठाव उपार्जन केंद्रों से किया जा चुका है। जिला प्रशासन की ओर से समस्त धान खरीदी केन्द्रों में कृषकों की सुविधा के लिए संपूर्ण व्यवस्था के परिणामस्वरूप कृषकों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में 5 लाख 19 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य अनुमानित था, जिसके विरुद्ध लक्ष्य से अधिक की धान खरीदी की जा चुकी है। ज्ञात हो कि गत वर्ष जिले में 14 हजार 612 कृषकों ने पंजीयन कराया था, जबकि इस विपणन वर्ष में 16 हजार 413 किसानों का पंजीयन किया गया। इस तरह इस वर्ष 18 सौ से अधिक नए किसानों ने समर्थन मूल्य में धान विक्रय करने के लिए अपना पंजीयन कराया। कुल पंजीकृत कृषकों में से 11 हजार 848 कृषकों ने अपना धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया है।
सुकमा धान उपार्जन केन्द्र में सर्वाधिक धान खरीदी
कूकानार धान उपार्जन केन्द्र में 31 हजार क्विंटल से अधिक, कांजीपानी में 9 हजार, कोडरीपाल में 44 हजार, एर्राबोर में 14 हजार, कोन्टा में 27 हजार, गोलापल्ली में 28 हजार, गादीरास में 32 हजार, चिंतागुफा में 16 हजार, छिंदगढ़ में 37 हजार, बिरसठपाल धान उपार्जन केन्द्र में 31हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी की जा चुकी है। इसी प्रकार तोंगपाल धान उपार्जन केन्द्र में 30 हजार से अधिक, चिड़पाल में 23 हजार, दोरनापाल में 16 हजार, नेतानार में 45 हजार, पुसपाल में 31 हजार, पोलमपल्ली में 11 हजार, गुडरा में 19 हजार, मुडपल्ली में 15 हजार, कुन्दनपाल में 9 हजार, केरलापाल में 28 हजार, सुकमा में 67 हजार, सोनाकूकानार धान उपार्जन केन्द्र में 12 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है।
Next Story