छत्तीसगढ़

विवाद होने पर पेट्रोल पंप में फेंका बोतल बम, सहम गए कर्मचारी

Nilmani Pal
3 Oct 2021 9:47 AM GMT
विवाद होने पर पेट्रोल पंप में फेंका बोतल बम, सहम गए कर्मचारी
x

demo pic 

छत्तीसगढ़

बिलासपुर। व्यापार विहार रोड स्थित पेट्रोल पंप में विवाद के बाद युवकों ने बोतल बम फेंक दिया। आग के गोले को देख सहमे कर्मचारियों ने किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद घटना की जानकारी मालिक को दी। पंप के मैनेजर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना देर रात की है।

श्रीकांत वर्मा मार्ग सांई परिसर में रहने वाले कृष्ण सिंह व्यापार विहार के गुंबर पेट्रोल पंप में मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि रात 12 बजे तीन मोटरसाइकिल में 10-12 लड़के पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद युवक स्र्पये देने से आनाकानी करने लगे। इसी बात को लेकर उनका पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद हुआ। युवकों के पास बेसबॉल, हॉकी स्टीक और चाकू भी था। इससे वे पंप के कर्मचारियों को धमकाने लगे। इसके बाद युवक वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद युवक वापस लौटे।

युवकों ने रोड से ही आग का जलता हुआ एक गोला पंप की ओर फेंक दिया। यह एक बोतल बम की तरह था। इस दौरान एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा रहा था। आग को देख ग्राहक और पंप के कर्मचारी सहम गए। उन्होंने किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक को दी। पंप के मालिक की कहने पर मैनेजर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story