छत्तीसगढ़

दोनों शव बरामद, ब्लू वाटर खदान हादसे पर अपडेट

Nilmani Pal
2 Nov 2025 1:36 PM IST
दोनों शव बरामद, ब्लू वाटर खदान हादसे पर अपडेट
x

रायपुर। नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 2 बच्चों का शव 36 घंटे बाद मिला है। घटना 31 अक्टूबर की शाम की है, जब खदान के पानी में नहाने उतरे दोनों बच्चे डूब गए थे। एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 नवंबर की सुबह शव बरामद कर लिया है।

घटना माना थाना क्षेत्र की है। छात्र जयेश साहू और मृदुल 10वीं के छात्र थे। वे लोग क्लास बंक कर ब्लू वाटर खदान घूमने आए थे। जब वे नहाने उतरे तो गहरे पानी में चले गए। दरअसल यह खदान काफी गहरा है और इसका पानी पूरी तरह से नीला है। 2017 से अब तक यहां डूबने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को टाटीबंध के छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 9 छात्रों के एक ग्रुप ने ब्लू वाटर खदान में घूमने का प्लान बनाया। सभी बच्चे स्कूल बंक करके स्कूल यूनिफॉर्म में ही घूमने आ गए।

इसी बीच दो छात्र जयेश साहू और मृदुल ब्लू वाटर में नहाने उतरे। नहाने के दौरान जयेश और मृदुल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दोस्तों ने जब उन्हें पानी में डूबता देखा, तो शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी।

यह इलाका आउटर में होने के कारण कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान बंद किया गया। शनिवार (1 नवंबर) को जयेश साहू और रविवार (2 नवंबर) को मृदुल का शव बरामद किया गया है। जो छात्र स्कूल से बंक कर घूमने गए थे उनमें मृदुल, जयेश साहू, आशुतोष पांडे, आयुष प्रताप सिंह, विरल राज, रमेश पुनिया, ऋषिराज, आदर्श शुक्ला और प्रियेश गोस्वामी शामिल थे।


Next Story