छत्तीसगढ़

बोरवेल गाड़ी ने ढाई साल की बच्ची को रौंद दिया, दर्दनाक मौत

Rounak Dey
23 Jun 2022 8:07 PM IST
बोरवेल गाड़ी ने ढाई साल की बच्ची को रौंद दिया, दर्दनाक मौत
x
छत्तीसगढ़

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, यहाँ गुरुवार को एक बोरवेल गाड़ी ने ढाई साल की बच्ची को रौंद दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और बोरवेल गाड़ी को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगोई बछेरा में एक बच्ची खेलते-खेलते सड़क तक पहुंच गई। इस दौरान सड़क से गुजर रही बोरवेल गाड़ी के नीचे बच्ची आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त बच्ची के परिजन नहाने गए हुए थे। इस दर्दनाक घटना से आसपास के लोग एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। इस घटना की जानकारी कटघोरा थाना को मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और वहां उग्र हो रहे ग्रामीणों को शांत कराया और बोरवेल गाड़ी को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। कटघोरा पुलिस मर्ग कायम कर मामले विवेचना कर रही है।
Next Story