
x
छग
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खैरागढ़ थाना पुलिस ने लालपुर चौक में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 14 पौवा देशी शराब और बिक्री की नकद रकम जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को थाना खैरागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालपुर चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गवाहों की मौजूदगी में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिनेश कुमार देवांगन (42 वर्ष), पिता परशादी देवांगन, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लालपुर खैरागढ़ को कथित तौर पर अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से यूनिक ब्रांड की देशी शराब के 14 पौवा बरामद हुए। प्रत्येक पौवा में 180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। इस तरह कुल 2.520 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 1,120 रुपये बताई गई है।
इसके अलावा पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 360 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। जब्त शराब और नकदी की कुल कीमत 1,480 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 391/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ब) में प्रकरण दर्ज किया है। मामले को विवेचना में लिया गया है।
खैरागढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और इससे जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस स्थानीय स्तर पर अवैध शराब की बिक्री से जुड़े मामलों पर निगरानी बनाए हुए है।
Next Story





