छत्तीसगढ़

बुकलेट से खुलासा, कमजोर हो रहा नक्सल संगठन

Nilmani Pal
12 Sep 2024 4:17 AM GMT
बुकलेट से खुलासा, कमजोर हो रहा नक्सल संगठन
x

रायपुर raipur news। देशभर में साल 2004 से 2024 तक 5249 नक्सलियों की मौत हुई है। इनमें 1000 महिला माओवादी भी शामिल हैं। पुलिस के आक्रामक होने से नक्सली संगठन कमजोर हो गया है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने 25 पेज का बुकलेट जारी कर अपने 20 साल के नफा-नुकसान का जिक्र किया है। chhattisgarh news

नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने कहा कि, पिछले 20 सालों में उनके 22 बड़े नक्सलियों की जान गई है, इनमें 8 पोलित ब्यूरो मेंबर हैं। इसके अलावा 48 SZC, SC सदस्य, 14 RC मेंबर, 167 DVC सदस्य, 26 सब जोनल कमेटी सदस्य, 505 ACM और PPC सदस्य, 887 PLGA मेंबर और 3596 लड़ाके शामिल हैं।

बस्तर के बुरकापाल, टहकवाड़ा, झीरमघाटी, मीनपा समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड समेत कई राज्यों में छोटे बड़े कुल 4073 घटनाएं हुई। जिसमें कुल 3090 जवानों की हत्या और 4077 जवानों को घायल किया। जवानों के पास से 2365 आधुनिक हथियार और 1 लाख 19 हजार 682 कारतूस लूटा गया। जिससे नक्सल संगठन और मजबूत हुआ। साथ ही संगठन के नए लाल लड़ाकों को हथियारबंद किया गया। इसके अलावा साल 2021 से 2024 के बीच 261 जवानों की हत्या की गई। 516 जवानों को जख्मी किया। 25 आधुनिक हथियार लूटे गए।

Next Story