छत्तीसगढ़

सटोरिए और शराब तस्कर गिरफ्तार, एक्शन मोड में पुलिस

Nil dhankar
15 Feb 2024 12:30 PM IST
सटोरिए और शराब तस्कर गिरफ्तार, एक्शन मोड में पुलिस
x
छग

कुरुद। सटोरिए और शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए है. थाना कुरूद में सट्टा नामक जुआ खेलाने के मामले में 02 प्रकरण दर्ज किया गया एवं एक आबकारी एक्ट के तहत भी कार्यवाही किया गया। नीलकंठ साहू की गिरफ्तारी हुई है। जो ग्राम छाती शांति पारा में सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

वही दिनेश भोई जो सांधा चौक के पास कुरूद में सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। साथ ही अमित पुर्रे नहर पार रोड कालेज के पास कुरूद में अवैध रुप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

आरोपी महेन्द्र पाल पिता स्व. बसंत पाल उम्र 30 वर्ष साकिन ब्राम्हण पारा नारी थाना कुरूद जिला धमतरी जो काफी दिनों से फरार चल रहा था,जिसको गिरफ्तार कर माननीय जे०एम०एफ०सी० न्यायालय कुरूद में पेश किया गया।

Next Story