छत्तीसगढ़

सट्टेबाज 1 लाख 32 हजार के लेनदेन के साथ गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 April 2023 2:36 PM IST
सट्टेबाज 1 लाख 32 हजार के लेनदेन के साथ गिरफ्तार
x
छग

कांकेर. आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाज सक्रिय हो जाते हैं. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में कोतवाली पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है. सट्टेबाज के पास से एक लाख 32 हजार रुपए के लेनदेन का हिसाब मिला है. सट्टेबाज कांकेर नगर के राजापारा निवासी है. सट्टेबाज का नाम यश जैन बताया जा रहा है.

मामले में कांकेर कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया, "मुखबिर से मिली सूचना पर सुभाष वार्ड मछली बाजार के पास यश जैन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यश आईपीएल क्रिकेट मैच में हार जीत का दाव लगाकर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहा था. यश के पास से 1340 रुपया और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. यश के पास से बरामद मोबाइल पर सर्च करने पर मोबाइल में स्टार 11 एप में Zeb Yash 7722 नाम से आई डी जनरेट पाया गया. इसमें आईपीएल मैच में जीत हार का दांव लगाकर सटटा लिखा होना पाया गया. मोबाइल फोन में कई लोगों से 132000 रूपये के लेनदेन का हिसाब भी पाया गया.


Next Story