छत्तीसगढ़

लाखों की सट्टा-पट्टी के साथ सटोरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 Sept 2021 11:09 PM IST
लाखों की सट्टा-पट्टी के साथ सटोरी गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कसडोल। नगर कसडोल से सटे ग्राम दर्रा में एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते कसडोल पुलिस नें गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी टी आई अरुण साहू से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण गस्त के दरम्यान सोमवार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दर्रा के जैत खाँम के पास एक आदमी सट्टा पट्टी लिख रहा है। जिस पर तत्काल पहुंचकर गिरफ्तार किया है ।जिसके पास से कोरा कागज में लिखा हुआ सट्टा पट्टी एक डॉट पेन के साथ 1230 रुपये नगद जप्त किया है। आरोपी के ऊपर धारा 4 (क) की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story