छत्तीसगढ़

न्यू राजेन्द्र नगर में सट्टा लगवा रहा सटोरिया गिरफ्तार

Nilmani Pal
16 Feb 2026 5:48 PM IST
न्यू राजेन्द्र नगर में सट्टा लगवा रहा सटोरिया गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर हुआ है...

रायपुर। ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी जगदीश आसरवानी गिरफ्तार हो गया है, आज एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सांई मदिर पास एक व्यक्ति द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान वहां उपस्थित व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जगदीश आसरवानी निवासी तेलीबांधा रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन क्रिकेट साईट्स BET4WIN लिंक आई डी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया।

आरोपी जगदीश आसरवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *02 नग मोबाईल फोन, 3,350/- रूपये नगदी रकम, 01 एटीएम कार्ड एवं सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब कुल कीमती लगभग 25,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के अपराध क्रमांक 68/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी

जगदीश आसरवानी पिता स्व. सुरेश कुमार आशरवानी उम्र 36 साल निवासी गली नंबर 07 शिव मंदिर के सामने तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।*

Next Story