छत्तीसगढ़

Gajanand और Rudra App से ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाला सट्टेबाज गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 April 2025 6:23 PM IST
Gajanand और Rudra App से ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाला सट्टेबाज गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 19.04.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई।

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत एफ.सी.आई. गोदाम पास स्थित कृष्णा नगर में एक व्यक्ति आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान अपने मोबाईल फोन में ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में व्यक्ति ने अपना नाम दीपेश भंसाली निवासी कृष्णा नगर गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान Gajanand app एवं Rudra app से ऑन लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर आरोपी दीपेश
भंसाली
को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त एक नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 218/25 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - दीपेश भंसाली पिता सुखराम भंसाली उम्र 28 साल निवासी कृष्णा नगर गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा थाना प्रभारी गुढ़ियारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौड़, संदीप सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा थाना गुढ़ियारी से सउनि. हेम कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
Next Story