छत्तीसगढ़

सट्टा-पट्टी लिखाने वाला खाईवाल गिरफ्तार, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

jantaserishta.com
27 Aug 2026 10:41 AM IST
सट्टा-पट्टी लिखाने वाला खाईवाल गिरफ्तार, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा
x
छत्तीसगढ़.
CG NEWS: बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कसडोल पुलिस द्वारा सट्टा-पट्टी लिखाने वाले खाईवाल आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
17 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपियों रामचरण मिरी एवं सखाराम श्रीवास को पकड़ा गया था। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में उन्होंने स्वीकार किया था कि वे मुकेश यादव निवासी कसडोल के लिए सट्टा-पट्टी लिखने का काम करते हैं। घटना के बाद से ही आरोपी मुकेश यादव लगातार फरार चल रहा था।
बुधवार को थाना कसडोल पुलिस द्वारा कड़ा सुराग जुटाकर घेराबंदी करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया तथा उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी, पेन एवं नगदी रकम ₹470 जप्त कर कब्जे में ली गई। आरोपी का कृत्य छ.ग. राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का पाए जाने पर अपराध क्र. 311/2026 एवं 312/2026 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरणों में आरोपी को दिनांक 26.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी मुकेश यादव आदतन एवं शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध जुआ, बलवा, मारपीट के कुल तीन अपराधिक प्रकरण में पूर्व में भी दर्ज हैं।
​गिरफ्तार आरोपी- मुकेश यादव पिता स्व. संतोष यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाजार चौक कसडोल, थाना कसडोल


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story