छत्तीसगढ़
वेज ऑर्डर किया था खाने में मिली हड्डी, रायपुर के कैफे का मामला
jantaserishta.com
30 Aug 2026 1:47 PM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर: VIP रोड विशाल नगर स्थित 'एटमॉस्फेरिया कोर्टयार्ड किचन कैफे' (Atmospheria Courtyard Kitchen Cafe) में खाद्य सुरक्षा और लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक ग्राहक ने कैफे में शाकाहारी पनीर डिश ऑर्डर करने के बाद उसमें हड्डी मिलने का दावा किया है। घटना के बाद पीड़ित ग्राहक ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए कैफे प्रबंधन के प्रति भारी नाराजगी व्यक्त की है।
ग्राहक के अनुसार, वह कैफे में पूरी तरह से शाकाहारी खाना खाने के उद्देश्य से गया था और उसने शुद्ध शाकाहारी समझकर पनीर की एक डिश ऑर्डर की थी। खाना शुरू करते ही उसे भोजन में हड्डी जैसी वस्तु महसूस हुई।
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए ग्राहक ने आम जनता को सचेत किया है। ग्राहक ने लिखा कि जो लापरवाही उसके साथ हुई है, वह किसी अन्य ग्राहक के साथ भी हो सकती है। मामला सामने आने के बाद फिलहाल कैफे प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ग्राहक ने जनता से रिश्ता से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की है।
ग्राहक के मुताबिक, जैसे ही उसने खाना शुरू किया, उसकी नजर डिश में मौजूद हड्डी पर पड़ी। इसके बाद उसने कैफे प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। ग्राहक की नाराजगी के बाद उसका बिल नहीं बनाया गया और उससे खाने के पैसे भी नहीं लिए गए।
Tagsरायपुर कैफेरायपुरएटमॉस्फेरिया कोर्टयार्ड किचन कैफेएटमॉस्फेरियाRaipur CafeRaipurAtmospheria Courtyard Kitchen CafeAtmospheria
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





