छत्तीसगढ़

दुर्ग में बम निरोधक दस्ते ने चलाया ऑपरेशन, एक पल के लिए डर गए थे लोग

Nilmani Pal
16 Nov 2025 1:17 PM IST
दुर्ग में बम निरोधक दस्ते ने चलाया ऑपरेशन, एक पल के लिए डर गए थे लोग
x
छग

दुर्ग। यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर 15 नवंबर को दूसरे दिन भी जिले में सघन सुरक्षा और यातायात जांच अभियान चलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की विशेष टीमें तैनात की गईं। पुलिस ने हाईवे से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक गाड़ियों की जांच की।

अभियान के तहत पूरे दिन में कुल 577 चालानी प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा मेन रोड पर बिना उपयोग, संदिग्ध या अवैध रूप से खड़े 18 भारी वाहनों और 155 छोटी गाड़ियों सहित कुल 173 वाहनों को हटाया गया। पुलिस टीमों ने अंजोरा से नेहरू नगर, नेहरू नगर से भिलाई-3 और कुम्हारी टोल प्लाजा तक लगातार गश्त कर जांच की। इन मार्गों पर वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग और असुरक्षित वाहनों की मौजूदगी एक बड़ी समस्या थी।

कई स्थानों पर सर्विस लेन और मुख्य मार्ग पर खड़े वाहन सुरक्षा जोखिम पैदा कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे वाहनों को हटाकर मार्ग को सुचारू किया, जिससे आम नागरिकों की यात्रा अधिक सुरक्षित हो सके।

Next Story